Categories: hindiUttarakhand

तप रही मसूरी: हमेशा ठंडी रहने वाली पहाड़ों की रानी में 33 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में सन्नाटा, शाम को जाम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)मसूरी : अपने ठंडे मौसम के लिए मशहूर पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रही है। शहर में सोमवार को तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के कारण सड़कों पर गिने-चुने पर्यटक ही नजर आए। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां भी उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर में तेज धूप के कारण मालरोड जैसी व्यस्त सड़क पर भी सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का जो पर्यटक दिखे भी वह गर्मी से परेशान रहे। घरों में लोगों ने पंखों-कूलरों का सहारा लिया।दिन में तापमान बढ़ने के साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी काफी इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जून के बाद बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। वहीं, शहर में बढ़ रहे तापमान पर पर्यावरणविदों ने चिंता जातई है।उधर, दिन में भले ही सड़कों पर सन्नाटा हो, लेकिन सुबह और शाम शहर की सड़कों पर आए दिन लग रहे ट्रैफिक जाम से पर्यटक हलकान हैं। विभिन्न चौराहों पर बार-बार जाम लगने से पर्यटकों का आधा समय रास्ते में ही निकल जा रहा है, ऐसे में पर्यटन स्थलों पर घूम भी नहीं पा रहे हैं।शहर में हर दिन सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। मालरोड में हर दिन लंबी लाइन लग जाती है। इससे पैदल चलने वाले पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांधी चौक, कैंपटी रोड, किंग्रेग मार्ग, पिक्चर पैलेस, लंढौर मार्ग सहित विभिन्न चौक चौराहों पर बार-बार वाहनों की लंबी लाइन लगने से पर्यटक परेशान हैं।शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सभी चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जाम लगने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारू करती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

6 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

9 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

15 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 hours ago