नगर कीर्तन आज, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान –

देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगर कीर्तन की शोभायात्रा दोपहर 12 बजे से गुरुनानक ग्राउंड, रेसकोर्स से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः गुरुनानक ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा के दौरान यातायात को आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों से डायवर्ट किया जाएगा।यह रहेगा शोभायात्रा का मार्गगुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स से शोभायात्रा रेसकोर्स चौक, प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन (आढ़त बाजार), दर्शनी गेट, कोतवाली नगर के सामने से कालिका मंदिर रोड, प्रभात डेयरी खुड़बुड़ा, तिलक रोड, झंडा बाजार, सहारनपुर चौक, गुरुद्वारा सिंह सभा आढ़त बाजार, प्रिंस चौक, त्यागी रोड, रेस्ट कैंप चौक होते हुए पुनः गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स पहुंचेगी।चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट होगा यातायातशोभायात्रा के गुरुनानक ग्राउंड रेसकोर्स से रवाना होने पर बन्नू स्कूल चौक से रेसकोर्स चौक की ओर आने वाले यातायात को चंदर नगर एवं गुरुनानक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं रेसकोर्स चौक से बन्नू स्कूल की ओर जाने वाले वाहनों को सीएमआई एवं आराघर मार्ग से भेजा जाएगा।शोभायात्रा के रेसकोर्स चौक पहुंचने पर यातायात को सीएमआई चौक से सुभाष रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा के प्रिंस चौक पार करने पर सहारनपुर रोड से आने वाले यातायात को आवश्यकता के अनुसार पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक एवं रेलवे स्टेशन की ओर डायवर्ट किया जाएगा।सहारनपुर रोड की ओर जाने वाले यातायात को रेसकोर्स, धर्मपुर चौक एवं माता मंदिर रोड होते हुए आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के रेलवे स्टेशन गेट पहुंचने पर सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को पटेलनगर मंडी से जीएमएस रोड की ओर तथा बल्लीवाला की ओर से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को बल्लूपुर चौक एवं आईएसबीटी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।शोभायात्रा का पिछला हिस्सा दर्शनी गेट पार करने के बाद संबंधित डायवर्ट किए गए मार्गों पर यातायात को चरणबद्ध तरीके से सामान्य किया जाएगा।शोभायात्रा के बिंदाल से तिलक रोड पहुंचने पर बिंदाल चौक से तिलक रोड की ओर जाने वाले यातायात को घंटाघर की ओर से भेजा जाएगा। शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पहुंचने पर बल्लीवाला, पटेलनगर मंडी, लालपुल एवं मातावाला से यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।शोभायात्रा के प्रिंस चौक पार करने पर प्रिंस चौक से त्यागी रोड की ओर जाने वाले यातायात को हरिद्वार रोड की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद पटेलनगर मंडी, लालपुल एवं बल्लीवाला चौक से यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जाएगा।शोभायात्रा के अम्बर पैलेस तिराहे पर पहुंचने पर बन्नू स्कूल चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यातायात को रेसकोर्स मार्ग से भेजा जाएगा। शोभायात्रा के गुरुद्वारा ग्राउंड पहुंचने के बाद सभी डायवर्ट किए गए स्थानों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।इन स्थानों पर रहेगा डायवर्जन/बैरियरमातावाला बागलालपुलपटेलनगर मंडीरेलवे स्टेशनप्रिंस चौकबल्लीवाला चौकबन्नू स्कूलसीएमआई चौकरेसकोर्स चौकतहसील चौकपुलिस की आमजन से अपीलयातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नगर कीर्तन के मद्देनजर दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का अनावश्यक प्रयोग करने से बचें। आमजन से यथासंभव दोपहिया वाहनों का प्रयोग करने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है, ताकि नगर कीर्तन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

3 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

3 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

4 hours ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

6 hours ago