Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत… उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट! पहाड़ों पर जरा संभलकर – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश अब आफत बनती जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 3 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 12:22 बजे तक प्रदेश के अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में अलग-अलग जगहों पर भारी से भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। इन जिलों के हल्द्वानी, धामपुर, रानीखेत, गंगोलीहाट, काशीपुर, रामनगर, लालकुआं, खटीमा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने के आसार हैं।
देहरादून में भी सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। तो वहीं, पर्वतीय इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। महादेव की नगरी हरिद्वार में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों सहित खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने इलाकों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
रविवार की शाम को मौसम विभाग की तरफ से जारी हुए अलर्ट के बाद सोमवार को जनपद में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और सभी स्कूल बंद रखने के भी आदेश किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी क्षेत्र में कोई घटना घटित होने और जल भराव की स्थिति होने पर तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
उधर, उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास जमीन धंसने की वजह से मार्ग बंद पड़ा हुआ है। मानसून के दौरान कौथनूर से जानकी चट्टी तक लगभग 12 जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा यहां 6 नए भूस्खलन जोन भी विकसित हो गए हैं। कई स्थानों पर तो 200 से 300 मीटर की खड़ी चट्टानों से रुक-रुक कर बोल्डर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके चलते मानसून के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने पर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

6 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

48 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago