Categories: hindiUttarakhand

पाताल में समाने वाला है नैनीताल? आने वाली है 1880 वाली तबाही! सब हो जाएंगे खत्म? – Uttarakhand

Is Nainital going to be submerged in hell? The devastation of 1880 is coming! Will everything be destroyed?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)नैनीताल: उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल अब एक अदृश्य लेकिन खतरनाक संकट की चपेट में आ गया है. शहर के नीचे चूहों द्वारा बनाई गई सुरंगें अब यहां की जमीन को खोखला कर रही हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि अगर हल्का सा भूकंप भी आया तो पूरा शहर तबाही की कगार पर पहुंच सकता है.शहर के कई हिस्सों में चूहों ने इस कदर सुरंगें बना दी हैं कि जमीन धंसने लगी है. सड़कें दरक रही हैं और पहाड़ी इलाकों में बने घरों की नींव हिलने लगी है. शेर का डांडा, लडियाकांटा, सात नंबर आयारपाटा और मुख्य बाजार के इलाकों में ये खतरा सबसे ज्यादा नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब डर सताने लगा है कि कहीं कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए.पहले भी भुगत चुका है नैनीताल ऐसा झटकाइतिहास गवाह है कि नैनीताल कितना संवेदनशील है. दअरसल, साल 1880 में भूकंप के झटके से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था, जिसमें 151 लोगों की जान चली गई थी. इसके बावजूद उस पहाड़ी पर निर्माण कार्य होता रहा और अब हालात फिर सेबढ़ती चूहों की आबादी बनी मुसीबत शहर में जगह-जगह फेंके जा रहे खाने-पीने के सामान ने चूहों की तादाद बढ़ा दी है. ये चूहे अब पूरे शहर के नीचे सुरंगें बनाकर उसकी नींव को खोखला कर रहे हैं. ये सिर्फ जमीन धंसाव तक सीमित नहीं है, बल्कि चूहों के ज़रिए प्लेग जैसी बीमारियों का खतरा भी अब मंडराने लगा है.प्रशासन के पास नहीं है कोई ठोस योजनाइतना गंभीर मामला सामने आने के बावजूद प्रशासन के पास इन चूहों से निपटने की कोई ठोस योजना नहीं है. न तो कोई रोकथाम की पहल दिख रही है और न ही शहर के लोगों को राहत देने की कोई तैयारी. स्थानीय लोग इस लापरवाही को लेकर नाराज़ हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द कार्य योजना की मांग कर रहे हैं.अगर समय रहते इस संकट को नहीं रोका गया, तो नैनीताल की खूबसूरती को बरकरार रखना मुश्किल हो जाएगा. एक छोटा सा झटका भी इस हिल स्टेशन को बड़ी तबाही की तरफ ले जा सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पिथौरागढ़ में पेड़ बना देवदूत, 30 मीटर गहरी खाई में गिरती बोलेरो रोककर बचाई सात जानें – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़। थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुवालेख-भौड़ी के बीच…

3 minutes ago

Cong leaders are ‘Naraaz Phufas’ & Rahul Gandhi is spreading lies: Dhami

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 14 Sep: Chief Minister Pushkar Singh Dhami again…

5 minutes ago

Saluting Mother’s Love: Grand Felicitation for 100 New Mothers

By Sunil Sonker  MUSSOORIE, 13 Sept: A woman’s responsibilities and challenges multiply manifold after becoming…

17 minutes ago

लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ –

 देहरादून, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता…

40 minutes ago

देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में…

49 minutes ago

मां नंदा-सुनंदा का मायके में भव्य स्वागत, कदली वृक्ष लेकर निकली भक्तों की शोभायात्रा –

देहरादून,। कूर्मांचल परिषद गढ़ी कैंट शाखा की ओर से आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ …

1 hour ago