नैनीताल : मालदा पश्चिम बंगाल से नकली नोट ला कर उत्तराखंड , यूपी व अन्य राज्यों में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश – myuttarakhandnews.com

नैनीताल : नैनीताल पुलिस ने उत्तराखण्ड समेत उत्तर प्रदेश के बरेली व उसके आस-पास नकली नोट चला रहे गैंग का पर्दाफाश करते हुए लालकुंआ और बरेली निवासी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 3.07 लाख के 500 रुपए के 614 नकली नोट बरामद किये गये हैं। नकली नोट पश्चिम बंगाल के मालदा से लाए जा रहे थे।
9 अक्टूबर 24 चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 28 वर्षीय शिवम वर्मा पुत्र श्री महेश चन्द्र वर्मा निवासी वार्ड न0-1 अम्बेडकर नगर लालकुआं जिला को सियाज कार में 9000 के नकली नोट के साथ पकड़ा ।पूछताछ में शिवम ने अन्य साथियों के नाम बताये , जिसके आधार पर 13 अक्टूबर 2024 को पुरानी नगीना कालौनी प्राथमिक विद्यालय के खण्डहर से 03 अपराधियों1-आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा,02- सय्यद मौज्जम अली,03- अली मोहम्मद को गिरफ्तार किय्या ।इनके कब्जे से 500 रू0 के कुल 1,00,000/ एक लाख रू0,138 नकली नोट कुल – 69000 उन्हत्तर हजार रूतथा 500 रू0 के 196 नकली नोट कुल – 98000 अट्ठानवे हजार रू० बरामद किये ।
इनके एक अन्य साथी विनोद कुमार पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष को खैरी के जंगल से 14 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से जो 11 नोट नकली 500 रुपये के मिले ।
बताया जा रहा है कि शिवम वर्मा के गिरफ्तार होने पर बचे नकली नोट में से कुछ नोट निकाल, कुछ नॉट जला कर और कुछ नॉट छुपाने हेतु दे दिये गये थे इसलिएविजय टम्टा पुत्र स्व० नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ उम्र- 39 वर्ष एवं संतोष कुमार पुत्र पुरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर जंगल से नोट का जला हुआ टुकडा व राख तथा 500 के 51 नकली नोट बरामद किये ।
अपराधियों ने बताया कि ये पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट ले आते हैं और पूरे उत्तराखण्ड, यूपी एवं अन्य राज्यों में चलाते है।अभियुक्त शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करन्ट एकाउन्ट खोला गया है जिसमें अन्यत्र स्थानों से भी लेन-देन किया गया है। जो सम्भवतः क्रिप्टो करेन्सी का भी मामला हो सकता है, जिसके बारे में जॉच की जा रही है।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

3 seconds ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

44 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago