Nainital Road Accident News: एक ही शाम में कई हादसे। तेज रफ्तार और लापरवाही से मचा हड़कंप – Parvatjan

नैनीताल में बुधवार की शाम हादसों से भरी रही, जहां अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार, लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के चलते कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यापारी का पैर टूट गया।
नाबालिग स्कूटी सवारों ने व्यापारी को मारी टक्कर
मल्लीताल स्थित पालिका बाजार में कैंडल की दुकान लगाने वाले जगदीश चंद्र तिवाड़ी अपने घर लौट रहे थे।

जैसे ही वह मोहन-को चौराहे के पास पहुंचे, रॉयल होटल की ओर से आ रहे तीन नाबालिग स्कूटी सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में उनका पैर बुरी तरह टूट गया।
घायल व्यापारी को तुरंत BD Pandey Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़े: बिग ब्रेकिंग(एक्शन): 50 हजार रिश्वत लेते आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार
कार ने स्कूटी सवार छात्रों को मारी टक्कर
तल्लीताल निवासी पार्थ साह अपने साथी के साथ हनुमानगढ़ी जा रहे थे।
इसी दौरान एक बोलेरो कार ने बैक करते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी,दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज दिया गया।
 रफ्तार के चक्कर में युवक फिसला
एक अन्य घटना में जू रोड निवासी 22 वर्षीय अनस की स्कूटी मॉल रोड पर फिसल गई।
तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ा और युवक घायल हो गया, हालांकि उसने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
 टैक्सी बाइक हादसे में छात्रा घायल
मंगलवार को भी एक बड़ा हादसा सामने आया था। डीएसबी कॉलेज की छात्रा नमीरा को लेकर जा रहा टैक्सी बाइक चालक मार्शल कॉटेज के पास गिर पड़ा, हादसे में छात्रा के चेहरे पर कई चोटें आईं।
ये भी पढ़े: बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले
पहले भी हो चुके हैं गंभीर हादसे
19 मार्च को भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी,हादसे में उनकी नाक और गाल की हड्डी टूट गई थी।
लोगों में डर, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
नैनीताल, हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर सहित पूरे जिले में तेज रफ्तार युवाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस,आरटीओ विभाग और जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
नैनीताल में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे साफ संकेत देते हैं कि तेज रफ्तार और लापरवाही अब जानलेवा बनती जा रही है। समय रहते सख्त नियम और जागरूकता ही इन हादसों को रोक सकती है।

खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें : 
Click to join WhatsApp channel
Click to join WhatsApp Group
Download Our App

Sapna Rani

Recent Posts

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

21 minutes ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

42 minutes ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

1 hour ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

3 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

12 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

13 hours ago