नंदा देवी बड़ीजात यात्रा आज पातरनचौणिया और बगुवावासा पहुंचेगी –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा ) श्री नंदादेवी बड़ीजात यात्रा अपने 15 वें पड़ाव पातर नचौणिया व बगवाबासा पहुंचेगी। जबकि बधाण की श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी की लोकजात यात्रा शुक्रवार को वेदनी में पूजा-अर्चना(नंदा सप्तमी की जात) के बाद नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा थराली के लिए वापस लौट पड़ी हैं।श्री नंदादेवी बड़ीजात यात्रा के तहत दशोली, बण्ड, ज्वाल्पा देवी की डोलियां,छतोलियां एवं चौसिंगा खाडूओं के साथ देवी भक्तों ने वेदनी कुंड में स्नान करने के साथ ही यहां स्थापित नंदादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद 14 वें पड़ाव वेदनी से विदा होकर 15 वें व दूसरे निर्जन पड़ाव पातर नचौणिया व बगवाबासा पहुंचेगी।बड़ीजात यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के हौंसले काफी अधिक बुलंद हैं। शनिवार को बड़ीजात यात्रा रहस्यमई रूपकुंड यात्रा मार्ग से सर्वाधिक कठिन रास्तों में शुमार ज्यूरागली होते हुए 16 वें व तीसरे निर्जन पड़ाव शीला समुद्र पहुंचेगी।जबकि श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी बधाण की डोली 13 वें पड़ाव गैरोलीपातल से शुक्रवार को प्रातः यात्रा कर वेदनी बुग्याल पहुंची, यहां पर श्रद्धालुओं ने वेदनी कुंड की परिक्रमा कर एवं पितरों को तर्पण देते हुए उनके तारण की प्रार्थना की। इसके बाद दोपहर बाद वापसी के तहत यात्रा वेदनी बुग्याल से आली बुग्याल,दीदना होते हुए रात्रि प्रवास के लिए देवाल ब्लाक के बांक गांव पहुंचेगी, शनिवार को यात्रा लोहाजंग,बगड़ीगाड़ होते हुए रात्रि प्रवास पर ल्वाणी गांव पहुंचेगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दीपावली पर आरएसएस कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, स्वयंसेवकों से की भेंट –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…

7 hours ago

फर्जी हस्ताक्षर कर चार कंपनियों से महिला को निदेशक पद से हटाने का आरोप, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार –

देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…

11 hours ago

दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर दून में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था –

देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…

13 hours ago

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, 23 साल पुराने मामले में जांच के आदेश –

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…

13 hours ago

BJP will return to power in U’khand with even bigger mandate: Amit Shah

Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…

13 hours ago

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति साहू गिरफ्तार, दूसरी महिलाओं से संबंध, उत्पीड़न और जान से मारने का आरोप- myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…

13 hours ago