नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में, कई मकान ध्वस्त – 34 परिवार शिफ्ट

नंदानगर: नगर पंचायत नंदानगर का बैंड बाजार भूधंसाव की चपेट में आ गया है। बाजार के ऊपर पलपाणी तोक क्षेत्र में भूधंसाव का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को भूधंसाव के कारण चार कमरों का एक आवासीय मकान और चार गोशालाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 34 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। वहीं, खतरे की जद में आई 25 दुकानें एहतियातन बंद रहीं।
भूधंसाव का दायरा बढ़ा
कुंतरी लगा फाली वार्ड में करीब 100 मीटर क्षेत्र में भूधंसाव हो रहा है। शुक्रवार को पलपाणी तोक में कुछ मकानों और खेतों में दरारें आई थीं। रात में बारिश बढ़ने से दरारें और चौड़ी हो गईं। शनिवार सुबह कई जगह जमीन में एक फीट तक बड़ी-बड़ी दरारें दिखीं। कुंवर कॉलोनी में खेतों और पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मकान और गोशालाएं ध्वस्त
भूधंसाव से संग्राम सिंह का चार कमरों का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सुरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, गंभीर सिंह और चंदन सिंह की गोशालाएं भी मलबे में तब्दील हो गईं। वहीं, गोविंद सिंह कुंवर, नरेंद्र रावत और अन्य के मकानों के पीछे मलबा भर गया है।
प्रभावित परिवारों का पुनर्वास
नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में 17 परिवारों के मकान हैं। इनमें से 10 परिवार रिश्तेदारों के घर चले गए, जबकि 7 परिवारों को बांजबगड़ रोड स्थित बारात घर में बनाए गए राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है।इसके अलावा, 17 किराएदार परिवारों में से 14 अपने गांव लौट गए हैं, जबकि 3 परिवारों ने दूसरी जगह किराए पर मकान ले लिए हैं।
25 दुकानें भी खतरे में
चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के किनारे स्थित दुकानों और आवासीय घरों के 34 लोगों को भी भेंटी रोड पर बने बारात घर में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। बाजार की 25 दुकानें खतरे की जद में आने के कारण बंद रही।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

4 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

48 minutes ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

2 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

3 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

7 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

7 hours ago