चमोली जनपद : बिरही/झेलम गांव की निवासी नर्वदा देवी को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड :उत्तराखंड में लगभग 60 हजार हस्तशिल्प कारीगर हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट का कारोबार करते हैं। ये उद्योग सीधे तौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों के रोजगार से जुड़े हैं। एक अनुमान के मुताबिक उत्तराखंड में हस्तशिल्प और हथकरघा का सालाना लगभग 50 करोड़ का कारोबार होता है। प्रदेश में रिंगाल से बने उत्पाद, तांबे, काष्ठ कला, शॉल, दुपट्टा, कारपेट, दन, भीमल के नेचुरल फाइबर से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए जाते हैं।

सीमांत जनपद चमोली के बिरही/झेलम गांव निवासी नर्वदा देवी नें पारम्परिक हथकरघा और हस्तशिल्प कला को नई पहचान दिलाई है। एमए तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नर्वदा नें हस्तशिल्प को पहचान देते हुए वाॅल हेंगिग, शाॅल, पंखी, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर के डिजाइनों को परम्परागत हथकरघा से निर्मित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है ।नर्मदा को हथकरघा और हस्तशिल्प के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 2016 में जिला प्रशासन व उद्योग विभाग द्वारा सम्मान, 2017 में राज्य उद्योग निदेशालय द्वारा हस्तशिल्प पुरुस्कार और एक लाख की धनराशि, 16 जनवरी 2018 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा हथकरघा पुरूस्कार के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया जा चुका है।जबकि 2019 में दिल्ली में अखिल भारतीय गो रक्षा समिति की ओर से नर्वदा रावत को हथकरघा हेतु पुरस्कार मिल चुका है। 2024 में नर्वदा रावत को उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरुस्कार और गौरा देवी सम्मान मिल चुका है।हस्तशिल्पी नर्वदा रावत का कहना है कि वे विगत तीन दशकों से हथकरघा उद्योग से जुड़ी हुई हैं। वह अब तक सैंकड़ों महिलाओं को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दे चुकी है। इसके अलावा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करती है ताकि वे महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और उनकी आर्थिकी बढे। ये सम्मान उनका नहीं है बल्कि सीमांत जनपद चमोली की हथकरघा और हस्तशिल्प से जुड़ी हर महिला का सम्मान है।


Post Views: 12

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

2 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

2 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

2 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

2 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

6 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

6 hours ago