नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड खरीदेगा उत्तराखण्ड के किसानों के उत्पाद





उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद व नेशनल कोआपरेटेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के बीच होगा अनुबंध
देहरादून /नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। कृषि मंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को बाबा केदारनाथ जी की प्रतिकृति और रेशम किसानों द्वारा निर्मित शॉल भेंट किया।संसद भवन में हुई मुलाकात के बाद प्रेस को जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश कब पीजीएस प्रमाणित उत्पादों विशेष रुप से बासमती चावल, चौलाई, मिलेटस, दालें आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) द्वारा क्रय करने की रुचि दिखाई गई।
इस बाबत उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद तथा नेशनल कोआपरेटेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के मध्य हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया को मूल रुप प्रदान करने के लिए दोनों संस्थाओं के मध्य एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के किसानों के जैविक उत्पादों को एनसीओएल द्वारा क्रय प्रारम्भ किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प जो किसानों की आय बढ़ाने तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में किसानों के जैविक उत्पादों को सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय द्वारा राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत निर्गत की गई धनराशि के लिए गृह मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोआपरेटिव आर्गेनिक लिमिटेड के माध्यम से उत्तराखण्ड के आर्गेनिक उत्पादों को ख़रीदने के लिए सहमति दी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…

1 hour ago

Rain and snowfall in high-altitude areas likely in Uttarakhand from October 14 to 16 | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is set to take a turn once again in the coming…

2 hours ago

वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती

पहले चरण का अभियान सफल, वैज्ञानिक दल लौटा; हर दो घंटे में डैशबोर्ड पर पहुंचेगा…

2 hours ago