गोपेश्वर (चमोली)-10 जनवरी 2024 को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’ चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर पहुंची ।जहाँ जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेन्द्र सिंह कनवासी सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिक तेजस्वनी के स्वागत में उपस्थित रहे ।इस एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जो कि स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस मैदान पहुँची ।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया । जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार व बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता सुरेन्द्र सिंह कनवासी ,वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत और प्रशिक्षक रमेश पंखोली सहित राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ चल रहे आईटीबीपी के बैंड ग्रुप को सम्मानित किया।
मशाल तेजस्विनी के साथ 11 जनवरी को गौचर में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला क्रीडा अधिकारी गिरीश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी घर्म सिंह, प्राफेसर डीएस नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, डीएसओ जसवंत कंडारी, डीईओ पीआरडी दीपक बिष्ट सहित बडी संख्या में खेल प्रेमी, खिलाड़ी, विद्यालयों छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय जनता मौजूद थी।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…