रामनगर : आज उत्तराखंड में कॉंग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने रामनगर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया ।उत्तराखंड में कॉंग्रेस पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय स्तर के पहले स्टार प्रचारक का आगमन है ।प्रियंका गांधी ने हमेशा की तरह अपनी शांत आवाज और आक्रमण भाषण में प्रधानमंत्री मोदी पर कड़े प्रहार किये ।उन्होंने PM मोदी की देवभूमि वाली बात पर पलट बार कियाऔर कहा कि मोदी जी ही नहीं हम सब उत्तराखंड और हिमाचल को देवभूमि कहते हैं। लेकिन जब उसी देवभूमि हिमाचल में भीषण आपदा आई तो वहां न मोदी जी दिखे और न ही BJP का कोई कार्यकर्ता।वहां कांग्रेस के नेता, मंत्री और खुद CM राहत पहुंचा रहे थे। मोदी सरकार ने राहत का पैसा आजतक नहीं दिया।आज देवभूमि उत्तराखंड की बहनों भाइयों से संवाद करने का सुअवसर मिला।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से मेरे रिवार का काफी पुराना रिश्ता है। यहां पर हमारे बचपन के कुछ यादें हैं, मेरे पिता, भाई, बेटे और मैंने भी यहां से पढ़ाई की है।उन्होंने कहा आप देश के किसी कोने में चले जाइए, जनता एक ही बात कह रही है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे, वे आज निराश हैं। मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।उन्होंने जनता से अपील की ” कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए ।”
Post Views: 9
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…