एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करेंगे नेशनल खिलाड़ी





राज्य के खिलाड़ियों के लिए शासनादेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले हमारे राज्य के राष्ट्रीय खिलाडियों को साधारण बस या फिर स्लीपर ट्रेन में सफर करना पड़ता था लेकिन नए शासनादेश जारी होने के बाद अब राष्ट्रीय खिलाडियों को एसी बस या फिर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में सफर करने की सुविधा प्राप्त होगी।
खेल मंत्री ने कहा कि निश्चित ही राज्य के खिलाडियों को अब सफर करने में पहले जो दिक्कत आती थी वह उन्हें अब नही होगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य के समस्त खिलाडियों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।आज खिलाडियों को मुख्यमंत्री उदीयमान योजना हो,आउट ऑफ टर्न जॉब की सुविधा हो,सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत का आरक्षण सहित कई अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने शासनादेश जारी होने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

55 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

1 hour ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago