चमोली में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ आज जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। इस अवसर पर जनपदवासियों से जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाने की अपील की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद में व्यापक तैयारियां की गई हैं। उत्तराखंड के सबसे ऊंचाई पर स्थित 3,636 मीटर के दुर्गम ग्राम द्रोणागिरि सहित पूरे जनपद में 611 पोलियो बूथ, 5 ट्रांजिट टीमें और 236 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इस अभियान के तहत 30,916 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जनपद को 9 जोनों में विभाजित किया गया है तथा सभी जोनल अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी रचना, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर महेश देवराड़ी, फील्ड सुपरवाइजर विपिन मालगुड़ी, चंद्रशेखर मिंगवाल, आस्था तिवारी, एएनएम मंजू रानी रावत, ऊषा गोरखा आदि मौजूद थे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

3 minutes ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

15 minutes ago

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

28 minutes ago