ग्राफिक एरा में मानवाधिकारों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी –

देहरादून ,  । राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष  कुसुम कंडवाल ने कहा कि कानून अपनी जगह महत्वपूर्ण है, लेकिन मानवीय मूल्यों के बिना न्याय की परिकल्पना अधूरी है। मानवता और नैतिकता ही किसी भी समाज को सही दिशा देने वाले मूल आधार हैं। वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में मानवाधिकारों पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। कुसुम कंडवाल ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और न्याय तक पहुंच से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री एच. सी. सेमवाल ने मानवाधिकारों के संरक्षण, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और न्याय सुनिश्चित करने में मानवाधिकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल श्री वी.के. माहेश्वरी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और ज्ञान समाज की अमूल्य धरोहर है, इसलिए उनकी सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करना कानूनी व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने छात्रों को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी। इस सम्मेलन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ ने किया। सम्मेलन में यूनिवर्सिटी के एआई एंड एमर्जिंग टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल डा. अमित आर. भट्ट, कॉलेज ऑफ लॉ के हेड डा. अशुतोष हजेला के साथ डा. शैलजा ठाकुर, मनीष प्रताप सिंह, शान्तनु शेखर, अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज…

24 minutes ago

उत्तराखंड में बारिश के बीच आफत: हरिद्वार में ओले बरसे, रामनगर में पेड़ गिरा – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार/रामनगर। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। हरिद्वार के रोशनाबाद और रावली…

30 minutes ago

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, राहुल मिश्रा को तराई पूर्वी और शिरीन संजय को कॉर्बेट की जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों की तैनाती…

38 minutes ago

मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

जीआईसी उज्याड़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई…

42 minutes ago

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली… –

देहरादून , । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी…

1 hour ago

पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

पांच वर्षों से संचालित पोल्ट्री फार्म से जुड़ीं 12 महिलाएं, ग्राम उत्थान परियोजना और मनरेगा…

1 hour ago