राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने देवर खड़ोरा में बुजुर्गों को किया सम्मानित – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminMarch 27, 2026March 27, 2026

Share0

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा घिँघराण में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस को अंगीकृत गांव देवर खड़ोरा का भ्रमण किया।
जनजागरूकता रैली के साथ स्वयंसेवियों ने गांव की वरिष्ठ नागरिक 99 वर्षीय बौणी देवी एवं 91 वर्षीय दशमी देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। भ्रमण के दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांव के मां चंडिका देवी मंदिर एवं ग्राम बजीर देवता मंदिर की सफ़ाई की।
तीसरे दिन के प्रथम बौद्धिक सत्र में बीके किरन द्वारा राजयोग के गुर सिखाए गए। इसके बाद द्वितीय बौद्धिक सत्र में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन द्वारा “समाज में शिक्षा का मानव मूल्यों को समझने और बढ़ाने में महत्त्व” विषय को गतिविधि के माध्यम से समझाया गया।
इसी क्रम में तृतीय बौद्धिक सत्र में राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर की प्राचार्य डॉ. ममता कपरवान ने नर्सिंग में करियर की संभावनाओं के विषय में चर्चा की। चौथे बौद्धिक सत्र में ज्ञानेन्द्र खंतवाल ने स्वयं सेवियों को विभिनन कानूनों एवं एक्ट्स के विषय में जागरूक किया ।
इस अवसर पर शिविर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ डीएस नेगी अधिकारी डॉ प्रेमलता, डॉ विधि , जिला पंचायत सदस्य विपिन फर्स्वाण, ग्राम प्रधान बबीता देवी एवं अन्य उपस्थित रहे ।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

पोखड़ा को मिली 275.63 लाख की सड़क की सौगात सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित…

14 minutes ago

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

4 hours ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

4 hours ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

5 hours ago