ऋषिकेश गिरफ्तारियों पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का सरकार को अल्टीमेटम, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, योगेश डिमरी और सुदेश भट्ट की रिहाई की मांग – पर्वतजन

देहरादून, 06 जनवरी 2026: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सोमवार को उप जिलाधिकारी अपूर्व सिंह के माध्यम से उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें ऋषिकेश में गिरफ्तार योगेश डिमरी, सुदेश भट्ट तथा उनके अन्य साथियों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों को अन्यायपूर्ण और राजनीतिक दबाव में की गई बताया है।
ज्ञापन सौंपते समय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा, “ये गिरफ्तारियां राजनीतिक दबाव में की गई लगती हैं। योगेश डिमरी जैसे समाजसेवी जो अवैध गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें जेल में रखना राज्य के लिए शर्मनाक है। हम मांग करते हैं कि सरकार तत्काल इनकी रिहाई करे और वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।”
जिला अध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) भगवती प्रसाद गोस्वामी ने कहा, “पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि के रूप में मैं स्पष्ट कहता हूं कि ऐसे राष्ट्रवादी नागरिकों का दमन सहन नहीं किया जाएगा। ये लोग राज्य की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। यदि सरकार ने शीघ्र रिहाई नहीं की तो हम बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।”जिला महामंत्री दयाराम मनौड़ी ने कहा, “यह गिरफ्तारी जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है। निर्दोष लोगों को जेल में रखकर न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है कि वे स्वयं हस्तक्षेप कर इनकी रिहाई सुनिश्चित करें।”

इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के भगवती प्रसाद नौटियाल, जिला महामंत्री हेमा कोटनाला, रजनी कुकरेती सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पार्टी का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति राज्य में अवैध शराब कारोबार तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

45 minutes ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

1 hour ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

7 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

7 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

8 hours ago