वेलनेस टूरिज्म को नई उड़ान, रिजॉर्ट की तर्ज पर बनेंगे प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र – पर्वतजन

उत्तराखंड में वेलनेस टूरिज्म को नई दिशा देने के लिए राज्य सरकार पहली बार नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) आधारित अस्पताल स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इन संस्थानों को आधुनिक रिजॉर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां बिना एलोपैथिक दवाइयों के प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।
 
आयुष विभाग ने इस योजना के तहत चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में भूमि का चयन कर लिया है, जबकि बागेश्वर जिले में उपयुक्त जमीन की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में तीन जिलों में ऐसे अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

 
तीन जिलों में होगी शुरुआत
 
आयुष एवं वेलनेस को पर्यटन से जोड़ने की रणनीति के तहत पिथौरागढ़ के बलवा कोट और चंपावत के कोली ढेक क्षेत्र में जमीन चिन्हित की गई है। बागेश्वर जिले में भी जल्द ही भूमि चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयुष विभाग इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे शीघ्र ही वित्तीय सहायता के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
 
आयुष मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से नेचुरोपैथी अस्पतालों की स्थापना के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। पहले लागू आयुष ग्राम योजना को बंद किए जाने के बाद अब केंद्र का फोकस इन अस्पतालों के विकास पर है।
 
प्राकृतिक तरीकों से होगा उपचार
 
नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धति में रोगों के मूल कारणों पर काम किया जाता है और समग्र स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाती है। इन अस्पतालों में आहार एवं पोषण परामर्श, योग और व्यायाम चिकित्सा, जल चिकित्सा, मृदा चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, मालिश, जड़ी-बूटी आधारित उपचार, एक्यूपंक्चर व एक्यूप्रेशर, उपवास तथा मन-शरीर चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
 
ठहराव और इलाज एक साथ
 
प्रस्तावित नेचुरोपैथी अस्पतालों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि मरीजों और पर्यटकों को इलाज के साथ-साथ आरामदायक ठहराव की सुविधा भी मिले। इससे न केवल स्थानीय लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य में वेलनेस टूरिज्म को भी मजबूती मिलेगी।
 
आयुष विभाग के अनुसार, पहले चरण में तीन जिलों में रिजॉर्ट मॉडल पर आधारित नेचुरोपैथी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, जो उत्तराखंड को देश के प्रमुख वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

6 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

34 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

48 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago