नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले “नटवर लाल” को किया गिरफ्तार – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

Advertisement

*चमोली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने वाले “नटवर लाल” को किया गिरफ्तार*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )22 सितंबर को राहुल सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी बांसवाडा पोस्ट सेरा थाना नन्दानगर घाट ने थाने में तहरीर दी कि प्रीतम सिंह नेगी पुत्र धन सिंह नेगी निवासी ग्राम सिमली थाना कर्णप्रयाग एवं मुकेश सती पुत्र अमलानन्द सती निवासी ग्राम कुन्तरी थाना नन्दानगर घाट ने आपराधिक षडयन्त्र रचकर उसकी पत्नी को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 7,35000/- की धनराशि हडप कर उसकी पत्नी के व्हाटसएप पर फर्जी कूटरचित नियुक्ति पत्र भेजा।तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 29/2024 धारा- 420,406,120 बी,468 भादवि पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उपरोक्त अभियोग की गहनता से विवेचना करने एवं अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22 सितंबर को अभियुक्त प्रीतम सिंह नेगी को सिमली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस मामले में मुकेश सती के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई करेगी।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में और ठगी के मामलों को रोका जा सके।नौकरी की पेशकशों के मामले में हमेशा सतर्क रहना चाहिए। ऐसे ठगों से बचने के लिए जागरूक रहना और किसी भी फर्जीवाड़े के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

12 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

21 minutes ago