Categories: hindi

नवाचार और तकनीक से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें: नौटियाल –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं तकनीकी नवाचार प्रतियोगिताओं के साथ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमोली जिले के छह राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मिशन मिलेट और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से नवाचार और तकनीकी दक्षता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंजीनियर राजकुमार ने कहा कि संस्थान छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इसी सप्ताह रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन प्रदीप बुटोला ने किया । कार्यक्रम में अनूप नेगी, नीतीश चौधरी, संयोजक लोकेंद्र रावत, मनीष नेगी, विमला शर्मा, द्वारिका प्रसाद पुरोहित, जितेंद्र पंवार, अरविंद रावत, अमित कुमार, आशीष सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के अमित ने प्रथम, गोपेश्वर के अभिषेक ने द्वितीय तथा गौचर की संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में गौचर की ऐश्वर्या प्रथम, प्रियंका द्वितीय तथा पोखरी के अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। तकनीकी नवाचार प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक पोखरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गौचर के छात्रों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

2 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

8 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

40 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

46 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago