एनसीसी बालिका वाहिनी ने कैंसर एवं पैलिएटिव केयर के प्रति किया जागरूक – my uttarakhand news

उत्तराखंडस्वास्थ्य

Share0

Advertisement

देहरादून,डीएवी महाविद्यालय द्वारा कैंसर एवं पैलिएटिव केयर पर जागरूकता के लिए फ्लैश मोब
कैंसर एवं पैलिएटिव केयर के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए डी.ए.वी महाविद्यालय के कम्युनिटी आउटरीच सेल एवं एन.सी.सी बालिका वाहिनी ने देहरादून के प्रसिद्ध सेंट्रियो मॉल में एक फ्लैश मौब का आयोजन किया। यह जागरूकता अभियान गंगा प्रेम हौस्पेिस, ऋषिकेश के साथ हुए एम. ओ. यू के अंतर्गत आयोजित किया गया। आम जन को एकत्रित करने के लिए सबसे पहले महाविद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण एवं उत्तराखंड के संरक्षण पर एक नृत्म प्रस्तुत किया। नृत्य के माध्यम से उत्तराखंड की जैविक संपदा के नष्ट हो जाने के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। नृत्य ने आमजन को आकर्षित किया, तत्पश्चात पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक नृत्य नाटिका का मंचन भी किया गया। अंत में छात्राओं ने कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस नाटक के द्वारा गंगा प्रेम हौसपिस द्वारा लाइलाज हो चुके कैंसर रोगियों को दी जाने वाली पैलिएटिव केयर, सहायता एवं देखभाल की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मासिक कैंसर शिविर की जागरूकता भी उपलब्ध कराई गई।
फ्लैशमोब का आयोजन कम्यूनिटी आउटरीच सेल की संयोजिका डॉ बीना जोशी एवं सेल के अन्ध सदस्सों डॉक्टर मृदुला शर्मा, डॉ सुमन त्रिपाठी एवं एन.सी.सी की एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अर्चना पाल के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर गंगा प्रेम हौसपिस ऋषिकेश से सोशल ऑफीसर , अंजिता एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर राधे हरि एवं अन्स कर्मचारी उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago