शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता अर्जित करें – नीलिमा शाह –

 
 
 
देहरादून /टिहरी— आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यरत उदयन केयर ट्रस्ट द्वारा संचालित उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून चैप्टर में इस वर्ष चयनित 30 छात्राओं का भव्य प्रवेशोत्सव (Induction ceremony programme) आयोजित किया गया।
लगभग तीन दशकों से सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय उदयन केयर ट्रस्ट देशभर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में देहरादून में आयोजित प्रवेशोत्सव समारोह में नवचयनित छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और समाज सेवा के मार्ग पर अग्रसर होने का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा (IFS) की वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Ministry of Environment, Forest & Climate Change) में सहायक महानिरीक्षक (AIG) नीलिमा शाह थीं। उन्होंने उदयन केयर द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए चयनित छात्राओं से कहा कि वे उदयन शालिनी फैलोशिप को केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करने तक सीमित न रखें, बल्कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से स्वयं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करें। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता अर्जित करें तथा सफलता प्राप्त करने के उपरांत समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में भी योगदान दें। उन्होंने भविष्य में छात्राओं के हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उदयन केयर की संस्थापिका डॉ. किरण मोदी ने चयनित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेटियों की शिक्षा के प्रति अभिभावकों का समर्पण ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उदयन शालिनी फैलोशिप का उद्देश्य केवल उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का समग्र विकास करना भी है ताकि वे समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शालिनी लक्ष्मी शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस फैलोशिप ने उनके जीवन और करियर को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 
उदयन शालिनी देहरादून चैप्टर के संयोजक विमल डबराल ने देहरादून चैप्टर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच अब तक सैकड़ों छात्राओं को शिक्षा और कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान कर चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में और अधिक जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली छात्राओं तक पहुँच बनाकर उनके सपनों को साकार करने के लिए चैप्टर निरंतर प्रयासरत रहेगा।
 
कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी सदस्य डॉ. दलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर वैल्हम गर्ल्स स्कूल की उप-प्रधानाचार्या सुबोही राशिद, कोर कमेटी सदस्य कमल शर्मा एवं नीलू खन्ना सहित वरूणा टम्टा, फ़रहा नाज़, दीक्षा धीमान, बोम बहादुर तथा बड़ी संख्या में छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

45 minutes ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

3 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

3 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

3 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

3 hours ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

3 hours ago