Categories: hindiUttarakhand

Neet Paper Leak Case: नीट पेपर लीक का उत्तराखंड कनेक्शन, कौन है राजेश? जिसे देहरादून से ले गई SOG की टीम – myuttarakhandnews.com

Neet Paper Leak Case: नीट पेपर लीक केस में अब उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया है. राजधानी देहरादून से राजेश नाम के लड़के को एसओजी ने हिरासत में ले लिया है. राजेश को रविवार को ही एसओजी की टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया था. वहीं जयपुर पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. उनका नाम अविनाश लांबा और मनीष यादव है. वहीं पेपर लीक के मामले सामने आने के बाद एनटीए ने नीट (यूजी) का परीक्षा रद्द कर दिया है.
पेपर लीक के बाद रद्द हुई नीट की परीक्षाNEET UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया है और इसकी जांच CBI को सौंपी गई है. नई परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी. फिलहाल स्टूडेंट्स को आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा. वहीं परीक्षाएं रद्द होने की बात से कानपुर में बड़ी संख्या में नीट की तैयारी कर रहे बच्चे बेहद दुखी हैं. वहीं इंस्टिट्यूट, जो इन परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं, उनका कहना है कि सरकार का निर्णय बिल्कुल सही है.
नीट पेपर लीक पर क्या बोलीं डिप्टी सीएम दीया कुमारीनीट पेपर लीक के प्रकरण को लेकर राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि सरकार संवेदनशील है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. सीकर पेपर लीक की जांच होगी. यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी गहन जांच की जाएगी. दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार इस पूरे मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है. सीकर पेपर लीक मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी.
नीट पेपर लीक को लेकर क्या बोली एनटीएNTA ने 3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद फैसला लिया गया है. पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. NTA ने कहा कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता था. नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड शेड्यूल जल्द जारी होगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

5 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

6 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

6 hours ago