देहरादून। राजधानी के हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही महत्वाकांक्षी ग्रीन बिल्डिंग परियोजना का बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की बेहद धीमी गति देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यह परियोजना मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परियोजना को जून 2026 की निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण स्थल पर श्रमिकों की संख्या अपेक्षा से काफी कम है। अधिकारियों ने बताया कि अभी 140 मजदूर कार्यरत हैं, जबकि लेबर चार्ट के अनुसार 300 श्रमिक होने चाहिए। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और तीन शिफ्टों में काम चलाने के आदेश दिए। साथ ही लेबर प्लान, मटेरियल प्लान और प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने को कहा गया।
गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए डीएम ने मैनपावर, मटेरियल और थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल की साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जमा करने का चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। मटेरियल टेस्टिंग के बारे में पूछने पर मुख्य अभियंता ने बताया कि 90 प्रतिशत टेस्टिंग साइट पर बनी लैब में और शेष 10 प्रतिशत बाहरी लैबोरेट्री से कराई जा रही है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को चेताया कि यदि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण में उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि परियोजना की प्रगति पर अब हर सप्ताह कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि देरी का कोई बहाना न बचे।
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…