Advertisement
देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित करते सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी कार्मिक से निर्वाचन हेतु कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 25 विभागों द्वारा अभी तक अपने कार्मिकों की सूची नही भेजी गयी है, जिस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। कार्मिकों की सूचना न देने वाले विभागों में जिला बचत कार्यालय, जल संस्थान, उत्तराखण्ड राज्य समाज कल्याण बोर्ड, मत्स्य,वन संरक्षण भूमि सर्वेक्षण, राष्ट्रीय बचत निदेशालय,दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, स्नाकोत्तर महा विद्यालय ऋषिकेश,ग्रीन लैण्ड चिल्ड्रन एकेडमी डोेईवाला, जलागम प्रबन्धन निदेशालय, यूडी, डब्ल्यूडी पी विकासनगर, मुख्यालय नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, अभियोजन निदेशालय उत्तराखण्ड, नागरिक सुरक्षा कार्यालय, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम पटेलनगर ईकाई-2, उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम ईकाई-3 देहरादून, किसाऊ परियोजना डाकपत्थर, यूजेवीएनएल यमुना कालोनी, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान देहरादून, आईआरडीई, डीआरडीओ रायपुर, भातरीय सुगूर संवेदन संस्थान अंतरिक्ष विभाग, यूनाईटेड बैंक ऑफ इण्डिया चकराता रोड, इंडियन बैं जोनल ऑफिस गांधी रोड, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि विभागों द्वारा कार्मिकों की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित नही की गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी कार्मिक रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी त्रिपाठी उपस्थित रहे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…