Categories: hindiUttarakhand

घर में घुसकर किशोरी से चाकू की नोक पर दरिंदगी, पड़ोसी किशोर पर लगा आरोप, मुकदमा दर्ज – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: कोतवाली क्षेत्र रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर पर आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ रुद्रपुर क्षेत्र में रहती हैं. उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक किशोर अक्सर उनकी नाबालिग बेटी को परेशान करता था. बीते दिनों दोपहर में परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था तभी आरोपी किशोर उनके घर में घुस गया. तहरीर के अनुसार आरोपी ने पहले किशोरी को चाकू दिखाकर डराया धमकाया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित ने विरोध कर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी के हाथ में चाकू होने के कारण वह भयभीत हो गई.
तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, विवेचना प्रचलित है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि महिला अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से तत्पर है.-प्रकाश सिंह, रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी-
आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और वह वहां से चला गया. पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो किशोरी ने सारी आपबीती मां को बताई, जिससे परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता की मां तत्काल रुद्रपुर कोतवाली पहुंची, जहां लिखित तहरीर में पड़ोस में रहने वाले किशोर पर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. वहीं पीड़ित परिवार ने मामले में पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

8 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

50 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago