Categories: hindiUttarakhand

न मौके पर गए, न फोन उठाया; अब उत्तराखंड परिवहन निगम के नैनीताल मंडल प्रबंधक मुश्किल में – Uttarakhand

Neither went to the spot nor picked up the phone; now Nainital division manager of Uttarakhand Transport Corporation is in troubleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। Bhimtal Bus Accident: भीमताल (नैनीताल) में हुई बस दुर्घटना में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अपर सचिव परिवहन/उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार जोशी ने नैनीताल-काठगोदाम की मंडल प्रबंधक (संचालन) पूजा जोशी को निलंबित कर दिया है।दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद न तो मंडल प्रबंधक दुर्घटनास्थल पर गईं और न ही उच्चाधिकारियों के फोन उठाए। पूजा जोशी को अधिकारी सेवा नियमावली के विपरीत कृत्य करने और दायित्वों का उचित निर्वहन न करने पर आरोप-पत्र भी दिया गया है और उन्हें परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून में संबद्ध कर दिया गया है।भीमताल में खाई में गिरी थी बस, पांच की मौतउत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी डिपो की बस (यूके07-पीए-2822) बुधवार को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओरआते हुए भीमताल में खाई में गिर गई थी। जिसमें चार यात्रियों की मृत्यु हो गई थी और चालक व परिचालक समेत 27 यात्री घायल हो गए थे। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह एक और यात्री की मृत्यु हो गई।प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना की मुख्य वजह बस का तेज गति में होना और एक मोड पर कार को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। वहीं, परिवहन निगम पर आयु-सीमा सीमा पूरी कर चुकी बस को पर्वतीय मार्गों पर दौड़ाने का आरोप भी है।सीएम धामी ने दिए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देशघटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन को दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को प्रबंध निदेशक ने दुर्घटना में लापरवाही बरतने पर नैनीताल की मंडल प्रबंधक को निलंबित कर दिया।निगम के लिए 500 नई बसों की मांगपुरानी बसों के कारण हो रही दुर्घटना पर नियंत्रण के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देकर पर्वतीय मार्गों के लिए 500 अत्याधुनिक नई बसों की खरीद की मांग की है। परिषद के उप-महामंत्री विपिन बिजल्वाण ने बताया कि नई बसों के संचालन से यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा व पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के साथ ही पर्यटन के बेहतर अवसर भी मिलेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

8 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

50 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago