Categories: hindiUttarakhand

अंकिता भंडारी केस में नया ऑडियो बम! उर्मिला और सुरेश राठौर की बातचीत की क्लिप ने बढ़ाई हलचल – myuttarakhandnews.com

देहरादून : Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर वीआईपी नाम को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। इस मामले से जुड़ी ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद चर्चित अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयान दर्ज किए गए हैं। देहरादून पुलिस ने उर्मिला से नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में दर्ज मुकदमों के सिलसिले में पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस ने उर्मिला के बयान की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की, ताकि पूरे घटनाक्रम का विस्तृत रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।
बुधवार को जैसे ही उर्मिला सनावर देहरादून पहुंचीं और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए, उसी दौरान एक नया ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह ऑडियो उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच हुई बातचीत से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल क्लिप में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को बदनाम करने की कथित कोशिश का जिक्र सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस ऑडियो को लेकर राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनता तक तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बयान दर्ज कराते समय उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के साथ हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंप दी है। पुलिस इस क्लिप की तकनीकी जांच कराएगी, ताकि इसकी सत्यता और पृष्ठभूमि स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें एक आईपीएस अधिकारी और एक महिला एएसपी शामिल थीं, ने करीब दो घंटे तक उर्मिला से पूरे घटनाक्रम और वायरल ऑडियो को लेकर गहन पूछताछ की।
बयान दर्ज कराने के बाद उर्मिला सनावर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने एलआईयू को निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे का आकलन किया जा सके।
उधर, सुरेश राठौर को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीडियो और ऑडियो वायरल करने के मामलों में हरिद्वार और देहरादून जिलों में दर्ज मुकदमों पर सुनवाई करते हुए राठौर की गिरफ्तारी पर रोक बढ़ा दी है। न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने राठौर के खिलाफ दर्ज दो अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी से राहत दी है। राठौर और उर्मिला के खिलाफ हरिद्वार के झबरेड़ा और बहादराबाद तथा देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में केस दर्ज हैं।
इस बीच, उर्मिला को देहरादून लाने वाले स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है और जरूरत के अनुसार पूछताछ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरेश राठौर ने उर्मिला पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया था। साथ ही, उन्होंने वनंतरा रिजॉर्ट को अब तक ध्वस्त न किए जाने पर भी सवाल खड़े किए, जिससे मामले में साजिश की आशंकाएं और गहराती नजर आ रही हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

12 minutes ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

1 hour ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

2 hours ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

3 hours ago