भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1 देश की सबसे सफल लग्जरी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल है और अब इसका नया अवतार लॉन्ग व्हीलबेस पेश किया गया है, जिसमें मिलती है बेहतर प्रदर्शन के साथ कई डिजिटल अपग्रेड्स। नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस का पेट्रोल वेरिएंट BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय रूप से उत्पादित किया जाता है और आज से BMW डीलरशिप पर इसकी बुकिंग की जा सकती है। श्री हरदीप सिंह बरार, प्रेसिडेंट और CEO, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, “BMW X1 भारत में एक शानदार सफलता की कहानी रही है और लग्जरी SUV सेगमेंट में अपनी बढ़त बनाए हुए है। नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस एक दमदार नई पेशकश के साथ इस बढ़त को और आगे बढ़ाती है। ज्यादा जगह, ज्यादा आराम, ज्यादा टेक्नोलॉजी और ज्यादा शानदार मौजूदगी। अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, सबसे ऊंची और सबसे चैड़ी कार होने के नाते, यह ऐसी जगह और पिछली सीट पर ऐसा आराम देती है जो वाकई बेमिसाल है, साथ ही यह BMW की पहचान बनी फुर्ती, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग के मजे को भी बरकरार रखती है। इस लॉन्च के साथ, हम न केवल इस मॉडल की आकर्षक पहचान को बढ़ा रहे हैं, बल्कि हम उस उम्मीद को भी एक नए स्तर पर ले जा रहे हैं जो ग्राहक इस क्लास की लग्जरी SUV से करते हैं।” नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।अपने आकर्षक डिजाइन और बेहद विशाल इंटीरियर के साथ, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस अपनी एक तगड़ी पहचान बनाती है। क्लास के बेहतरीन डायमेंशंस – लंबाई (4,616 mm), चैड़ाई (2,104 mm), ऊंचाई (1,641 mm) और व्हीलबेस (2,800 mm) – के कारण यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार होने के साथ-साथ इंडिया में उपलब्ध सबसे अधिक आलिशान 5-सीटर SUVs विकल्प बनती है। इसका अगला हिस्सा BMW की सिग्नेचर किडनी ग्रिल और सेगमेंट यूनिक अडाप्टिव LED हेडलाइट्स, की बदौलत बेहद आकर्षक नजर आता है। इसका इंटेलीजेंट BMW हाई बीम असिस्टेंट रात के समय सामने से आने वाली गाड़ियों पर तेज रोशनी पड़ने से बचाता है। एल्युमीनियम सैटिनेटेड रूफ रेल्स वाली लंबी रूफ लाइन, चौकोर व्हील आर्च कंटूर और ट्यूबलेस टायरों वाली 18-इंच M लाइट अलॉय व्हील्स इसके समग्र सुन्दरता को और भी निखारते हैं। इंटीरियर बड़ी और खुली होने के साथ ही आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन कारीगरी और नवीन कार्यशीलता के वजह से अलग ही कम्फर्ट महसूस होता है। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर, दोनों के लिए मल्टी-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट सीटें दी गई हैं। लंबी व्हीलबेस (+108 mm) की बदौलत पीछे बैठने वाले यात्रियों को एक बेहतरीन अनुभव मिलता है। सेगमेंट का सबसे स्पेसियस रियर केबिन, जिसमें भरपूर लेगरूम (+150 mm) और असाधारण नी-रूम (+109 mm) मिलता है। बखूबी कंटूर्ड सीट्स, लंबी कुशनिंग (+15 mm) और बेहतर बोल्स्टरिंग से बेजोड़ लक्जरी और कम्फर्ट सुनिश्चित होता है, फिर चाहे सफर कितना भी लंबा क्यों न हो। वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले – जिसकी सीमलेस ग्लास सर्फेस ड्राइवर की ओर झुकी है – केबिन का डिजिटल, हाई-क्लास आकर्षण बढ़ाती है। ‘एल्युमीनियम मेशइफेक्ट’ ट्रिम वाले सुडौल और सुव्यवस्थित डैशबोर्ड के साथ लक्जरी इंस्ट्रूमेंट पैनल की खूबसूरती देखते ही बनती है। स्टोरेज वाला फ्लोटिंग आर्मरेस्ट एर्गोनोमिकली कंट्रोल क्लस्टर के साथ सुमेलित है। एक और प्रीमियम फीचर – 12 लाउडस्पीकरों और 205W आउटपुट वाला हर्मन कार्डों साउंड सिस्टम कॉन्सर्ट जैसा अनुभव प्रदान करता है। इसका पैनोरमा सनरूफ एक शानदार आकर्षण है। 9 स्क्वायर फीट की एरिया वाला यह सनरूफ इस सेगमेंट का सबसे बड़ा सनरूफ है और केबिन में अधिक जगह और प्राकृतिक रोशनी का एहसास कराता है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में बिन बुलाया मेहमान बना मगरमच्छ, गेट के बाहर कर रहा था इंतजार, मची अफरातफरी – myuttarakhandnews.com

पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…

2 hours ago

भीषण हादसा: कार की टक्कर से कई बार पलटा 12 सवारियों से भरा ऑटो, एक की मौत, दूसरा का कटा पैर – myuttarakhandnews.com

रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…

3 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस ने किया ‘भूमि बचाओ, धामी हटाओ’ कार्यक्रम का एलान, इन दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ‘देवभूमि परिवार आईडी’, क्या होंगे लाभ? – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

4 hours ago

Opposition rally a gathering of rejected parties: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…

4 hours ago

Rescue continues as 8 trekkers still stranded on Kedartal Trek

my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…

5 hours ago