पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ‘मुहब्बत की दुकान’ की राजनीतिक शब्दावली गढ़ने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस नारे को कांग्रेस अब उत्तराखंड में धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
इसी कड़ी में उत्तराखंड के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, शुक्रवार को कोटद्वार भ्रमण के दौरान मोहम्मद दीपक से मिलना नहीं भूलीं।इस साल जनवरी में जब दीपक ने अपने नाम के आगे मोहम्मद लिखा तो राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसका स्वागत किया और फिर फरवरी में उसे दिल्ली बुलाया था।इतना ही नहीं, राहुल ने दीपक को इन्सानियत की मिसाल बताते हुए उसके जिम की सदस्यता लेने की बात कही थी।अब प्रदेश प्रभारी सैलजा का दीपक से विशेष तौर पर होटल में मुलाकात करना और फिर उसके घर जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसी न किसी रूप में दीपक का उपयोग करेगी।कोटद्वार निवासी जिम संचालक दीपक कुमार इस साल 26 जनवरी को तब चर्चा में आया, जब वहां एक दुकान के नाम में बाबा शब्द का प्रयोग किए जाने का विरोध हुआ।
तब दीपक ने दुकान का विरोध करने वालों से अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया। 28 जनवरी को इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ।कोटद्वार में हुए इस विवाद में 31 जनवरी को तीन मुकदमे दर्ज हुए। मामले ने तब सियासी रंग पकड़ा, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपक के कदम की इंटरनेट मीडिया में सराहना की।दीपक ने अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुहब्बत की दुकान चलाने के तौर पर प्रचारित-प्रसारित किया। एक फरवरी को दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की।इसके बाद तो कांग्रेस का एक आम कार्यकर्ता दीपक पार्टी के लिए खास बन गया। इस परिदृश्य के बीच प्रदेश प्रभारी सैलजा ने भी कोटद्वार के दौरे में दीपक से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दीपक ने हिम्मत का काम किया। कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।असल में कोटद्वार व उसके आसपास के भाबर व तराई क्षेत्र में अल्पसंख्यकों की अच्छी-खासी संख्या है। ये कुछ सीटों पर तो नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस अब अल्पसंख्यक वोट को साधने में जुट गई है।
यही कारण है कि इस प्रकरण में सुर्खियों में आए आम कार्यकर्ता को इतनी तवज्जो दी जा रही है। ऐसा नहीं कि मुस्लिम वोट की कांग्रेस अकेली दावेदार हो, सपा और बसपा भी ताल ठोंकने की तैयारी करती आई हैं।ऐसे में मोहम्मद दीपक के बहाने कांग्रेस अल्पसंख्यक वोटों को अपने पाले में खींचने की जिद्दोजहद में जुटी दिख रही है।कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी की मोहम्मद दीपक से मुलाकात पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंंह चौहान ने कहा कि कोटद्वार का प्रकरण शुरू से ही कांग्रेस की सुविचारित साजिश का हिस्सा है।
प्रदेश के शांत माहौल में सांप्रदायिकता का विषवमन कर कांग्रेस विभाजन की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपक के नाम के आगे मोहम्मद जोड़ने का ढकोसला कहीं न कहीं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हुआ।राहुल गांधी का पहले दीपक को दिल्ली बुलाना और अब कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सैलजा से मुलाकात व उसके घर जाना, दर्शाता है कि कांग्रेस हार दर हार की हताशा में सांप्रदायिक कार्ड खेलने की तैयारी में है।उन्होंने कहा कि भाजपा, धामी सरकार और उत्तराखंड की शांतिप्रिय जनता ऐसे किसी भी प्रयासों को परवान नहीं चढ़ने देंगे।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…