उत्तराखण्ड के नये डीजीपी ने किया कार्यभार ग्रहण

मुख्य सचिव से मिलें नये डीजीपी, प्राथमिकताएँ गिनाईं
देहरादून। नवनियुक्त डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नये डीजीपी का स्वागत किया। पुलिस मुख्यालय में मौजूद कर्मियों व स्टाफ ने डीजीपी दीपम सेठ को शुभकामनाएं दी।
पदभार ग्रहण करने के साथ ही डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। दीपम सेठ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राथमिकताएं भी गिनाईं।
प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पर तैनात रहे दीपम सेठ को दो दिन पहले ही रिलीव किया गया था।
बीते 30 नवंबर को आईपीएस अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। दो महीने पहले यूपीएससी के डीजीपी के पैनल में 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ का नाम पहले नंबर पर था।

व्यक्तिगत और शैक्षिक पृष्ठभूमिदीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने 1995 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया। उनके अध्ययन के प्रति समर्पण ने उन्हें 1997 में ओस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स की डिग्री और 2022 में आईआईटी रुड़की से पीएचडी प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उनकी पीएचडी थीसिस का विषय था: “Impact of Strategic Planning and Communication on Team Effectiveness – A Study of Policing of Mega Events”
कैरियर में प्रमुख नियुक्तियां
अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर उत्कृष्टता के साथ कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक: टिहरी गढ़वाल और ज्योतिबा फुले नगर।
सेनानायक, पीएसी: 41वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ।
संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, कोसोवो: जहां उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी): गढ़वाल परिक्षेत्र, क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर, पीएसी, प्रशिक्षण
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी): लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल टास्क फोर्स, पुलिस मुख्यालय, पी एंड एम
ITBP में IG, North West Frontier, Ladakh, IG (Personnel, Establishment & Vigilance), ITBP Dte Genl, New Delhi
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) एस०एस०बी० (SSB)
प्रमुख उपलब्धियां और सम्मान
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को उनके कार्यकाल के दौरान कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मानों से नवाजा गया ।
1996 में Shri Bhubananda Misra Memorial Trophy (SVPNA) और Esprit de Corps Medal।
2004 में कोसोवो में सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक।
2011 में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक और 2021 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक।
ITBP में नियुक्ति के दौरान DG’s Insignia & Commendation Roll: 2020 और 2021 में सिल्वर और गोल्ड से सम्मान।
2021 लद्दाख में सेवा के दौरान High Altitude Medal, Police Special Duty Medal और ऑपरेशन स्नो लियोपर्ड हेतु Union Home Minister’s Special Operations Medal
भविष्य की प्राथमिकताएं
पुलिस महानिदेशक, महोदय ने उत्तराखंड पुलिस की भविष्य की चुनौतियों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बतायी।
1. कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और अपराधों पर नियंत्रण।
2. मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही।
3. साइबर सुरक्षा को मजबूत करना।
4. आपदा प्रबंधन के लिए तैयारियों को उन्नत करना।
5. पुलिसिंग को पारदर्शी और जनहितैषी बनाना।
6. यातायात प्रबंधन और सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही।
7. महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष पहल करना।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

2 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

3 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

4 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

4 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

5 hours ago