उत्तरांचल पंजाबी महासभा देहरादून की नई कार्यकारिणी घोषित –

 
 
 
देहरादून-: उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला महानगर देहरादून की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला महानगर अध्यक्ष बलदेव पाराशर और नवनियुक्त महामंत्री गोविंद मोहन ने संयुक्त रूप से नई टीम की जानकारी दी।
 
 
बलदेव पाराशर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश कोषाध्यक्ष पीएस कोचर एवं संगठन मंत्री जीएस आनंद के मार्गदर्शन और सहमति से नई टीम का गठन किया गया है। कहा कि पंजाबियत केवल एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, साहस, परिश्रम, भाईचारे और मानवता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही पंजाबियत की वास्तविक पहचान है।
 
 
उन्होंने कहा कि देश विभाजन की पीड़ा झेलने के बावजूद पंजाबी समाज ने मेहनत, ईमानदारी और संघर्ष के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। आज पंजाबी समाज देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, “एकता हमारी शक्ति है, सेवा हमारी पहचान है और पंजाबियत हमारा गौरव है।”
 
 
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विनोद कपूर,गुरप्रीत छाबड़ा,चरणजीत सिंह,अमरजीत कुकरेजा,अरुण खरबंदा और जेएस बग्गा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर गोविंद मोहन को नियुक्त किया गया है,जबकि मंत्री पद पर दिलबाग सिंह,कृष्ण शर्मा,बिट्टू कोचर और रवि वोहरा को शामिल किया गया है।
 
 
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुरेंद्र घई को सौंपी गई है। सचिव पद पर विवेक भंडारी,जसवीर सिंह चावला,एडवोकेट विजयेश भाटिया,अमरीश दुग्गल और अंकुर मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। सह सचिव पद पर कुलवीर सिंह,सुभाष भल्ला, दीपक जेट्ठी और वीरेंद्र सेठी को जिम्मेदारी मिली है।
 
 
भारत भूषण आहूजा को प्रचार मंत्री,सागर को सांस्कृतिक मंत्री,मनोज धवन और वीरेंद्र सेठी को सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी तथा योगेश कपूर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रेम नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें अमित भाटिया को अध्यक्ष, रविंद्र सिंह खालसा को महामंत्री और सुरेश भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
 
बलदेव पाराशर ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा केवल पंजाबी समाज का संगठन नहीं, बल्कि सर्वसमाज के कल्याण के लिए समर्पित संस्था है, जो “सरबत दा भला” की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्रसेवा करना महासभा का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी संगठन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगा।
 
 
उन्होंने विभिन्न बिरादरियों के अध्यक्षों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, मंदिर समितियों और समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विश्वास जताते हुए उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
 
 
इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी जीएस (सीएस) आनंद और पीएस कोचर ने महासभा के सेवा कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान राहत कार्यों, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्थ कैंप, मैमोग्राफी कैंप, भंडारे, मंदिर एवं गुरुद्वारा सेवा, केदारनाथ आपदा राहत, शिक्षा, भोजन सेवा और कंबल वितरण जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यों में महासभा ने सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि महासभा भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
 
 
इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ गढ़वाल अध्यक्ष पंकज मैसोन और महामंत्री राजीव सच्चर ने नव नियुक्त पदिाधिकारियों का नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

4 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

7 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

7 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

7 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

7 hours ago