उत्तरकाशी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार मीडिया कर्मियों की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रेस प्रतिनिधियों की मान्यता अब तहसील स्तर पर प्रदान करने की दिशा में काम चल रहा है। इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार हो चुका है और यह प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में है।उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने पर दूरदराज एवं ग्रामीण इलाकों में कार्य करने वाले मीडिया प्रतिनिधियों को भी आसानी से मान्यता प्राप्त हो सकेगी।एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्थानीय मीडिया कर्मियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि राज्य में शीघ्र ही डिजिटल मीडिया नीति लागू की जाएगी।उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में पहले से प्रभावी इस तरह की नीति को उत्तराखंड में अपनाने की कार्रवाई चल रही है। इस नीति के अमल में आने से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय मीडिया कर्मियों तथा कंटेंट निर्माताओं को स्पष्ट मार्गदर्शन उपलब्ध होगा और उनके अधिकारों की रक्षा मजबूत होगी।महानिदेशक ने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य मीडिया कर्मियों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा तथा उचित सम्मान प्रदान करना है।
आईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था व आईजी गढ़वाल ने पुलिस बल की ब्रीफिंग कर दिए…
नवंबर तक बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी मैदान तैयार करने के निर्देश, दिसंबर तक पूरे होंगे…
अपर चोपड़ा की पार्किंग एक माह में पूरी करने के निर्देश, हेरिटेज संग्रहालय और वीर…
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में एटीएस कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में 52 वर्षीय…
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Karnprayag Instead of choosing a helicopter, chief minister Pushkar Singh Dhami…