देहरादून: उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग कोर्स की 1800 नई सीटें बढ़ाई जाएंगी। उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पहली बार नर्सिंग कोर्स के संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) भी तैयार की जाएगी।
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले 39 संस्थानों में सीटें बढ़ाने की सिफारिश की। वर्तमान में राज्य में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और 11 राजकीय नर्सिंग कॉलेज हैं, जहां बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
फिलहाल बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की 9804 सीटें मान्य हैं। अब नई सीटें जुड़ने से यह संख्या 11,600 से अधिक हो जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नर्सिंग कोर्स संचालन के लिए संस्थानों के आवेदन अब सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से लिए जाएं, ताकि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बने।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्टेट नर्सिंग काउंसिल में अब तक 21,541 नर्सें पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि नई सीटों की बढ़ोतरी से राज्य में प्रशिक्षित नर्सों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार का यह फैसला न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र को नई मजबूती देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का…

24 minutes ago

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश…

45 minutes ago

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…

1 hour ago

21st U’khand State Science & Technology Conference to be held on 25–26 Oct

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…

2 hours ago

M Sridhar takes charge as Director (HR), BHEL

my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस में CBI जांच के बीच एक्शन, हिरासत में अभिनेत्री उर्मिला सनावर; क्या मामला – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…

2 hours ago