ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य की नई पहल, 140 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार – my uttarakhand news

देहरादून, श्री सत्य साई सेवा समिति सुभाषनगर एवं ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में केदार वन, शिवपुरी, धौलास सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान सामान्य चिकित्सा, हड्डी रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, स्त्री रोग एवं दंत रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 140 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में बीपी, शुगर, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी एवं पल्स जांच की भी निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।
चिकित्सकों ने आवश्यकता अनुसार गंभीर मरीजों को आगे उपचार के लिए ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट रेफर किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऐसे मरीजों के लिए शिविर के बाद निःशुल्क वाहन सेवा उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।
शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मोतियाबिंद एवं अन्य रोगों के उपचार की जानकारी भी दी गई। अस्पताल में आयुष्मान, ईसीएचएस, सीजीएचएस एवं विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक, जनरल फिजिशियन, ईएनटी, दंत एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड श्री सत्य साई सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल योगेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन अजय स्वरूप, विंग कमांडर एन.एन. पंत, कर्नल गोविंद पंत , सोनिया धीर, रीता पंत ,डॉ. बीना जोशी ,चंद बल्लभ ,राधा बल्लभ सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के  प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

8 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

50 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago