देहरादून , रेस कोर्स स्थित ‘न्यूरो आई क्लिनिक’ का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ज्योति गौतम के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यों से उत्तराखंड को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।
डॉ. ज्योति गौतम अपनी विशेषज्ञता, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों के प्रति समर्पित सेवाभाव के लिए प्रदेश में एक विश्वसनीय नाम बन चुकी हैं। उन्होंने बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज़ (NIMHANS) से न्यूरोलॉजी (DM) में सुपर-स्पेशलाइजेशन प्राप्त किया है, जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है।
इसके अतिरिक्त उन्होंने मूवमेंट डिसऑर्डर में जस्लोक हॉस्पिटल, मुंबई, मिर्गी (एपिलेप्सी) में केडी हॉस्पिटल, अहमदाबाद तथा पेन मैनेजमेंट में एशियन पेन एकेडमी से उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनके कई शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (नई दिल्ली) एवं पीएमसीएच पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं देकर महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया है।
डॉ. गौतम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि उत्तराखंड में पहली बार पार्किंसन रोग से पीड़ित मरीज में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (DBS) डिवाइस को सफलतापूर्वक कार्यात्मक बनाना रही है, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा, “डॉ. ज्योति गौतम ने अपनी प्रतिभा और आधुनिक चिकित्सा ज्ञान के माध्यम से प्रदेश को नई दिशा दी है। अब राज्य के मरीजों को जटिल न्यूरोलॉजिकल उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी और आमजन को बेहतर एवं सुलभ उपचार मिल सकेगा।
इस अवसर पर डॉ. आर.के. जैन, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपालपुरी, पार्षद आलोक कुमार, महानगर मीडिया संयोजक अक्षत जैन, अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री अंकुर जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…