देहरादून: उत्तराखंड में डाक विभाग ने युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में जेन-जी डाकघर खोलने की तैयारी है। इन डाकघरों में युवाओं की सुविधाओं को ध्यान में रख सेवाएं दी जाएंगी।
इस पहल के जरिए डाकघर को पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा जिससे युवा आकर्षित हों। जेन-जी डाकघरों में वाई-फाई सुविधा, कॉफी शाॅप जैसी व्यवस्था और आधुनिक इंटीरियर शामिल किया जाएगा। इस नए मॉडल के तहत डाकघर कॉलेज परिसरों में स्थापित किए जाएंगे जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं से जुड़ सकें।
डाकघर के अधिकारियों के अनुसार डाकघर यदि छात्रों के पास पहुंचेगा तो वे इसकी सेवाओं को बेहतर समझ सकेंगे। साथ ही जेन-जी को इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाएंगे और डाकघर की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। जेन-जी डाकघर शुरू करने का उद्देश्य डाकघर और उसकी सेवाओं को युवाओं के लिए सहज और आकर्षक बनाना है। यह एक नया नवाचार कॉन्सेप्ट है।पौड़ी-नैनीताल से होगी शुरुआत
इस नई पहल के पहले चरण की शुरुआत पौड़ी और नैनीताल के शैक्षणिक संस्थानों से की जाएगी। इन दोनों स्थानों पर जेन-जी फ्रैंडली डाकघर चलाए जाएंगे। दूसरे चरण में देहरादून और उसके बाद अन्य स्थानों पर भी जेन-जी डाकघर खोले जाएंगे।
जेन-जी डाकघर एक नया कॉन्सेप्ट है। हालांकि इसकी शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। यह पोस्ट ऑफिस कॉलेज में खोले जाएंगे जहां ज्यादा युवा होते हैं। जिससे हम युवाओं को डाकघर से जोड़ सकें। हम डाकघर को जेन-जी तक लेकर जाएंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। – अनुसुया प्रसाद चमोला, निदेशक, मुख्य डाकघर
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…