उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share0
Advertisement
देहरादून – श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बदरीनाथ धाम के नायब रावल पद के लिए चयन कर दिया है। सूर्यराग पी० बदरीनाथ धाम के नए नायब रावल होंगे। चयनित नायब रावल ने शुक्रवार को बीकेटीसी कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।विगत दिनों बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरा प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात बीकेटीसी द्वारा नायब रावल अमरनाथ के०वी० नम्बूदरी को रावल पद पर प्रोन्नति दे दी गयी थी। इसके पश्चात नायब रावल पद पर नियक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी।इसके लिए केरल के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। शैक्षिक योग्यता व अन्य निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग पी० का इस पद के लिए चयन किया है।
चयनित नायब रावल ने आज देहरादून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। अजेंद्र ने उन्हें नायब रावल पद पर चयन की बधाई दी। 25 वर्षीय सूर्यराग आज बदरीनाथ धाम पहुंच कर नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे।राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावलश्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर एक्ट – 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी द्वारा पूर्व की टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की।साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया था। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नम्बूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही प्रोन्नत होकर बदरीनाथ के रावल नियुक्त होते हैं।
Share0
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…