केदारनाथ धाम में नई जिम्मेदारी तय, कपाट खुलने से पहले उत्तराधिकारी घोषित – myuttarakhandnews.com

ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए अगले वर्ष नए रावल की नियुक्ति की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने केदार लिंग को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पंचगाई एवं गोठ गांव की बैठक के दौरान रावल ने औपचारिक रूप से अपने उत्तराधिकारी की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही बीते कुछ दिनों से चल रहा विवाद भी शांत हो गया है।
बताया गया है कि इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ही शुरू होगी, जबकि आगामी यात्रा के लिए नए रावल के चयन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। रावल भीमाशंकर लिंग ने पंचगाई समिति को विश्वास में लेकर उत्तराधिकारी का चयन किया है। साथ ही बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि आगामी समय में उन्हें रावल के रूप में चयनित करने की औपचारिक कार्यवाही शुरू की जाए।
रावल भीमाशंकर लिंग ने बताया कि उन्होंने केदार लिंग को वर्ष 2015 में ही अपना शिष्य बना लिया था। उनके अनुसार केदार लिंग रावल बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। जल्द ही संबंधित पत्रावली बदरी-केदार मंदिर समिति को भेजी जाएगी, जिसके बाद समिति नियमानुसार नियुक्ति पत्र जारी करेगी और चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठी और आचार्यों ने ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला।
परंपरा के अनुसार, रावल भीमाशंकर लिंग ने विधिवत कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की।
कपाट खुलने से पूर्व कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
18 अप्रैल: ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ की विशेष पूजा
19 अप्रैल: बाबा केदार की चल विग्रह डोली ऊखीमठ से फाटा के लिए प्रस्थान
20 अप्रैल: गौरीकुंड में रात्रि विश्राम
21 अप्रैल: केदारनाथ धाम पहुंचेंगी डोली
22 अप्रैल, सुबह 8 बजे: मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे
श्रद्धालुओं में कपाट खुलने की तिथि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और चारधाम यात्रा की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

​नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

8 hours ago

Minister Joshi pays tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…

8 hours ago

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…

8 hours ago

पूर्व मंत्री व भारतीय सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन –

देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…

8 hours ago

U’chal Varsity ranked 62nd in India in World University Rankings 2027

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…

8 hours ago