हल्द्वानी में शादी बारात पर नई पाबंदियां, तेज लाइटिंग और DJ पर रोक – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी (उत्तराखंड): शादी के सीज़न में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को मिल रही परेशानी को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब हल्द्वानी में बारात को विवाह स्थल से अधिकतम 200 मीटर तक ही निकालने की अनुमति होगी। ट्रैफिक अव्यवस्था रोकने के लिए तेज आवाज़ वाले डीजे और बड़ी लाइटिंग झालरों पर भी रोक लगाई गई है।
 
क्यों लिया गया यह फैसला?
हाल के दिनों में बारात के कारण सड़क जाम,छात्रों, ऑफिस जाने वालों और बुज़ुर्गों को हुई परेशानी,और आपातकालीन सेवाओं के रुकने जैसी समस्याएं सामने आ रही थी।इन्हीं स्थितियों को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को नए निर्देश जारी किए।
 
क्या होंगे नियम?
बारात 200 मीटर की दूरी तक सीमित,तेज म्यूज़िक सिस्टम और भारी लाइटिंग उपकरण पूरी तरह बैन रहेगा , नियम तोड़ने पर उपकरण जब्त किए जाएंगे और सिर्फ हाथ में पकड़ी जाने वाली साधारण लाइट की अनुमति रहेगी।साथी ही पुलिस सभी शादी समारोह स्थलों पर सख्त निगरानी रखेगी
पुलिस की अपील
एसएसपी ने लोगों से कहा कि शादियों में नियमों का पालन करें और शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में सहयोग दें।स्थानीय थाना और चौकी प्रभारी इन नियमों को लागू कराने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

33 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago