Latest posts by Sapna Rani (see all)केदारनाथ: बदरी और केदारनाथ धाम की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को खास ट्रेनिंग मिलेगी। इसके लिए एक नवीनतम मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाया जा रहा है। SOP बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी एक समिति बनाई गई है। इस समिति का निर्णय ही ट्रेनिंग का कार्यक्रम निर्धारित करेगा। बताया जा रहा कि ऑफ सीजन में इन दोनों धामों की सुरक्षा भी उत्तराखंड पुलिस के हाथ में ही दी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बदरी और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद इन दोनों धामों की सुरक्षा आईटीबीपी को सौंपी जाती है। ऊंचाई वाले स्थानों पर तैनात रहने में आईटीबीपी ही दक्ष होती है।केंद्रीय बलों की आवश्यकतायात्रा सीजन में उत्तराखंड पुलिस ही इसे संभालती है। धामों से लेकर यात्रा मार्ग तक पुलिस सब कुछ करती है। ऐसे में पुलिस को इस काम में और अधिक प्रशिक्षित करने का विचार चल रहा है। हाई एल्टीट्यूड पर काम करने के लिए उन्हें खास ट्रेनिंग दी जाएगी। पिछले कुछ दिनों में पुलिस मुख्यालय स्तर पर एक समिति बनाई गई है।सुरक्षा के लिए भी बनाया जाएगा सोपजवानों को ट्रेनिंग देने के लिए एसडीआरएफ और अन्य विंग यह समिति ही मॉड्यूल बनाएगी। कपाट बंद होने के बाद पुलिस ने केंद्र से सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की मांग की, एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद पुलिस की ओर से केंद्र से सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की मांग की जाती है। इसके बाद लगातार यहां पर आईटीबीपी को तैनात किया जाता है। ऐसे में आईटीबीपी से पुलिस और पुलिस से आईटीबीपी को सुरक्षा ट्रांसफर के लिए भी एसओपी बनाई जाएगी।
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…