राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया की नई टीम ने संभाली कमान –


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता एवं अक्षित सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर के साथ राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता एवं अक्षित सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया जनसंवाद और संगठन के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है।बैठक में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया टीम के विस्तार, विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया संगठन को अधिक सक्रिय, प्रभावी और जनसरोकारों से जुड़ा डिजिटल संगठन बनाया जाएगा। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक टीम को मजबूत करते हुए कांग्रेस की विचारधारा, जनहित के मुद्दों और सरकार की नीतियों से जुड़े विषयों को तथ्यों के साथ जनता के बीच पहुंचाया जाएगा।राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर संदीप गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर और उनकी नई टीम के साथ मिलकर संगठन विस्तार के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोशल मीडिया संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत एवं प्रभावी डिजिटल संगठन तैयार किया जाएगा।बैठक में सोशल मीडिया विभाग के सह-अध्यक्ष भरत शर्मा, समन्वयक मधुसूदन सुंदरियाल सहित नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
For Feedback – feedback@example.com
September 5, 2026ग्राफिक एरा में ग्रुप डिस्कशन में अरुणाक्ष दास प्रथम
September 5, 2026शिक्षक दिवस पर गुरु महिमा एवं स्मृति-प्रेरणा समारोह आयोजित
September 5, 2026गुरु से बड़ा कोई नहीं, शिक्षक समाज का मार्गदर्शक
September 5, 2026आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा
September 5, 2026शिक्षक दिवस पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियाँ, 100 से अधिक पौधों का वितरण
September 5, 2026शिक्षक सुरक्षित होगा, तभी शिक्षा मजबूत होगी और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बनेगा

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

22 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

28 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago