उत्तराखंड
by cradminApril 2, 2026April 2, 2026
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के विकासखंड पोखरी में सत्र के प्रथम दिन ही बच्चों को वितरित की गई नवीन पाठ्य पुस्तके। आज पहली अप्रैल 2026 को विकासखंड पोखरी के माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों में नवीन सत्र 2026-27 हेतु पाठ्य पुस्तक विकसित की गई पाठ्य पुस्तक वितरण हेतु मुख्यालय पोखरी की राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सोहनलाल जी द्वारा छात्रों को नवीन पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया । इसके अतिरिक्त अटल उत्कृष्ट पी एम श्री इंटर कॉलेज नागनाथ , रदुवा चांदनी खाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय पोखरी रा बा इ का पोखरी, प्राथमिक विद्यालय खाल ,कुमेडा एवं प्राथमिक विद्यालय करछूना सहित अन्य विद्यालयों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क पाठयपुस्तक वितरण योजना के तहत नवीन सत्र की पुस्तकें वितरित की गई। उप शिक्षा अधिकारी कुमारी नेहा भट्ट ने कहा कि अभी कल प्राप्त पुस्तकें बच्चों को उपलब्ध कराई गई हैं और जैसे ही आगे भी पुस्तकें प्राप्त होती हैं बिना किसी रुकावट के किताबें बच्चों तक पहुंचाई जाएंगी , इसके लिए विकासखंड स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सत्र के पहले दिन ही बच्चों को किताबें मिलने से अभिभावकों एवं छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। डाइट मैटर श्रीमती सुमन भट्ट ने रा आदर्श प्राथमिक पोखरी में पहुंच कर बच्चों को पुस्तकें वितरित की। उन्होंने कहा कि समय पर किताबें मिलने से अध्यापकों को अपना पाठ्यक्रम चलाने में सुविधा होगी जिससे बच्चों के शैक्षिक संप्राप्ति स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा।
पी एम श्री इंटर कालेज नागनाथ एवं रडूवा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक , ज्ञानी लाल सैलानी, संजय कुमार राबाइका से श्रीमती विजय लक्ष्मी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोखरी से दलिब राणा राजकीय जूनियर हाई स्कूल पोखरी से विक्रम भंडारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाल से श्रीमती बीना वशिष्ठ आदि के द्वारा बच्चों को किताबें वितरित की गई।
इस अवसर पर सोहनलाल द्वारा बच्चों को एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुऐ कहा गया है कि सत्र के प्रथम दिन ही बच्चों के हाथों में किताब उपलब्ध कराना एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालयों में आज नव प्रवेशी बच्चों का फूल मालाओं के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया नवीन शास्त्र 2026 27 को लेकर बच्चों एवं अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बी आर पी राजन भट्ट, कुमारी निधि अस्वल सी आर पी कुमारी साधना कु आयशा श पल्लवी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में एस एम सी पदाधिकारी एवं अभिभावक सम्मिलित हुऐ।
Share0
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…