रामलला के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी हुई जारी | HNN 24×7

ayodhya news : अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन और आरती के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। रामलला के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया गया है। शीतकाल के आगमन को देखते हुए यह नई समय सारिणी जारी की गई है। नई व्यवस्था के अनुसार अब रामलला के दर्शन और आरती का समय पहले से परिवर्तित रहेगा। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, अब वह साढ़े चार बजे होगी। तो वहीं रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे की जगह साढे छह बजे होगी।
नई समय सारिणी
 

जहां दर्शन पहले सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होते है, तो वहीं अब इसे परिवर्तित करके सुबह सात बजे से किया गया है। नए समय के अनुसार, श्रद्धालु सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इस बीच ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव मौसम और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को आरामदायक और सुव्यवस्थित दर्शन का अवसर मिल सके।

 

 
सिमरन बिंजोला

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks