चारधाम रूट पर नया ट्रैफिक नियम लागू, दिन में तीर्थयात्री, रात में चलेंगे भारी वाहन – myuttarakhandnews.com

चारधाम यात्रा अपडेट । उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर दिन के समय केवल तीर्थयात्रियों के वाहन संचालित होंगे, जबकि मालवाहक और भारी वाहन रात नौ बजे के बाद ही रूट पर चल सकेंगे।
रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड प्रणाली के शुभारंभ अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान दिन में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी। तीर्थयात्रा सुबह से रात नौ बजे तक संचालित होगी।
मंत्री ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा के लिए समय-सीमा भी तय करने जा रही है, ताकि यात्रा व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके। इस मौके पर एनआईसी उत्तराखंड के वरिष्ठ निदेशक हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक रमन पुंडीर के योगदान की भी सराहना की गई।
ग्रीन कार्ड प्रणाली शुरू, पहले दिन जारी हुए कार्ड
हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 11 व्यावसायिक यात्री वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए। ग्रीन कार्ड केवल उन्हीं वाहनों को दिया जा रहा है जो तकनीकी जांच में फिट पाए जा रहे हैं।
परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि यात्रियों को समय पर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त काउंटर भी बनाए जाएंगे।
ऋषिकेश में पहले दिन 40 ग्रीन कार्ड जारी
ऋषिकेश में भी सोमवार से व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए। एआरटीओ कार्यालय में हवन-यज्ञ के बाद अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने रिबन काटकर प्रक्रिया का शुभारंभ किया। पहले दिन 40 बस, टैक्सी और मैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए।
पिछले वर्ष पहले दिन केवल 13 ग्रीन कार्ड जारी हुए थे। इस बार बढ़ी संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार, यात्रा मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य है और बिना ग्रीन कार्ड कोई भी वाहन चारधाम रूट पर संचालित नहीं हो सकेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

18 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

39 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

60 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago