अंकिता भंडारी हत्याकांड : अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर जांच तेज़ हो गई है। सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने इस मामले में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को सीबीआई की टीम जांच के सिलसिले में उत्तराखंड पहुंच चुकी है।
मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया।फेसबुक लाइव के माध्यम से किए गए इस दावे में उन्होंने अंकिता हत्याकांड से जुड़े एक प्रभावशाली व्यक्ति का जिक्र किया,जिसे उन्होंने ‘गट्टू’ कहकर संबोधित किया।
वीडियो में उर्मिला सनावर ने एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया कि एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पास इस पूरे मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद हैं। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक इस केस को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
इसी सिलसिले में पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने भी उत्तराखंड में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ तहरीर देकर FIR दर्ज कराई थी।अब CBI द्वारा नए सिरे से मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच एजेंसी ने सभी पहलुओं को खंगालने की प्रक्रिया तेज कर दी है।CBI की इस ताज़ा कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े उस रहस्यमयी वीआईपी की पहचान और भूमिका को लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
Post Views: 2
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…