दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में नया अपडेट, होटल सील, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश तेज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराना हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े बाबा की रसोई रेस्टोरेंट और पास स्थित चंपारण होटल को सील कर दिया है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि हमले की शुरुआत इन्हीं स्थानों से हुई थी। इन प्रतिष्ठानों के देर रात तक खुले रहने की शिकायतें भी लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
एक आरोपी गिरफ्तार, 11 की तलाश जारी
पुलिस ने इस मामले में आरोपी अंकित भारद्वाज (19), निवासी नूतन नगर, थाना सिविल लाइन, जिला गया (बिहार) हाल पता जीआरडी के पीछे गहरी गांव को नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार किया है।
अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 11 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
यूपी और बिहार में दबिश
एसओजी और प्रेमनगर थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देहरादून के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। आरोपियों के यूपी और बिहार में पनाह लेने की सूचना के आधार पर टीमें बाहरी राज्यों में रवाना की गई थीं। हालांकि अब तक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सीओ प्रेमनगर विवेक कुटियाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
छात्रों पर सख्ती के निर्देश
हत्याकांड के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के छात्र रात में अनावश्यक रूप से घूमते या हुड़दंग करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित कॉलेज या यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट भेजकर निष्कासन की संस्तुति भी की जाएगी।
पुलिस का चेकिंग अभियान
बुधवार रात चलाए गए अभियान में 288 लोगों से पूछताछ की गई। इनमें से 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। 99 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए कुल 49,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों पर लगाम लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

27 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago