दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, पति और ननद गिरफ्तार –

 
देहरादून। दहेज के लिए कथित प्रताड़ना और विवाहिता की संदिग्ध मौत के सनसनीखेज मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को श्रीकोट, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कण्डारी ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करता रहा। आरोप है कि पति, सास और ननद ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 223/26 धारा 80(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने विवेचना क्षेत्राधिकारी डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया और नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
जांच के दौरान पुलिस ने वादिनी सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी बीच मृतका की मां ने पुलिस को घटना से पहले बेटी द्वारा भेजा गया एक वीडियो उपलब्ध कराया। वीडियो में सृष्टि ने विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना का दर्द बयां किया था। इस महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य ने जांच को नई दिशा दी।
साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी पति सौरभ खत्री (36 वर्ष) और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
दून पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

19 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

41 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago