पिथौरागढ: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. भारी बारिश के चलते धारचूला में एलागाड़ के पास एनएचसी की जल विद्युत परियोजना के नुकसान की खबर आई. जानकारी के मुताबिक पहाड़ी टूटने से धारचूले एलागाड़ स्थित एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना बंद हो गया. टनल के अंदर 19 कर्मचारी फंस गए. आठ को प्रशासन ने किसी तरह बाहर निकाला पर अभी भी 11 अंदर फंसे हुए हैं जिनको निकालने की कोशिश जारी है.
टनल में अभी भी 11 कार्मिक फंसेएलागाड़ एनएचसी पावर हाउस टनल में अभी भी 11 कार्मिक फंसे हुए हैं. लगातार बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया है. पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं किया जा पा रहा है. लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा कर्मचारियों की खाने-पीने की सारी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं और जो भी उनकी जरूरी सामान है उन तक पहुंचाया जा रहा है.
फंसे कर्मचारी ने बनाया वीडियोसारे कर्मचारी जो टनल के अंदर फंसे हैं सही और सुरक्षित हैं. अंदर से एक कर्मचारी के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उस कर्मचारी के द्वारा बताया गया है की बारिश की वजह से टनल नहीं खोली जा पा रही है जिस वजह से उनकी शिफ्ट चेंज नहीं हो पा रही है और वह तीन दिन से टनल के अंदर बंद हैं और ड्यूटी कर रहे हैं. लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उनको जरूरी सामान और खाने की चीज महिया करा दी गई है.
प्रशासन की कोशिश जारीजिला प्रशासन के द्वारा लगातार सिचुएशंस को मॉनिटर किया जा रहा है और अभी वह लोग सही और सुरक्षित हैं और कोई परेशानी नहीं है. टनल आगे और पीछे से बंद होने की वजह से वह बाहर नहीं आ पा रहे हैं. टनल मैं फसे कर्मचारी नें कहा की 3 दिन टनल मैं फसे होने की वजह से थोड़ी थकान और अनजाइटी तो हो रही हैं पर कर्म ही पूजा हैं ड्यूटी तो करनी ही होगी.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…
लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: The Uttarakhand state Cabinet, chaired by Chief Minister…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: A two-day workshop commenced at Doon University to…
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…