उत्तराखंडस्वास्थ्य
Share0
Advertisement
देहरादून , जिला अस्पताल और गांधी अस्पताल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई की शुरुआत हो गई है। आज गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) का शुभारंभ किया।जिला अस्पताल में लंबे समय से एसएनसीयू की जरूरत महसूस हो रही थी।साल 2020 में इस बात पर जोर दिया गया था कि जल्द ही निक्कू वार्ड तैयार कर लिया जाएगा। उस दौरान निक्कू वार्ड का कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया था। इसी बीच कोरोना कोरोना काल के चलते विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का शुभारंभ नहीं किया जा सका।ऐसे में अब करीब 4 साल के बाद स्वास्थ्य महकमा ने पहल की है। इस निक्कू वार्ड के शुभारंभ करने से पहले ही नवजात शिशु की देखभाल के लिए यूनिट में बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती कर ली गई थी।आज इगास के मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने देहरादून वासियों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई समर्पित कर दी है। उम्मीद है कि इस निक्कू वार्ड के शुरू होने के बाद जिला अस्पताल से मरीज को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल या फिर किसी अन्य अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं होगी।विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का शुभारंभ करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ईगास के मौके पर एसएनसीयू का उद्घाटन करने के साथ ही बताया कि निक्कू वार्ड का उद्घाटन करने में विलम्ब इसलिए हुआ क्योंकि बच्चों को देखने के लिए बाल विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य मेडिकल स्टाफ की तैनाती करनी थी। इन सभी की तैनाती करने के बाद निक्कू वार्ड का उद्घाटन किया गया है।इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।विभाग की कोशिश है कि जल्द ही यहां एसएनसीयू का एक प्राइवेट वार्ड भी तैयार किया जाएगा।दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में बने निक्कू वार्ड में कई बार चिकित्सकों की कमी की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल के इस निक्कू वार्ड में डॉक्टरों की अलग से व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निक्कू वार्ड में भी अलग से डॉक्टर्स की व्यवस्था की गई है।स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश भर में 288 डॉक्टरों की नियुक्ति और करने जा रहे हैं।इससे डॉक्टर्स की कमी दूर हो जाएगी। आपको बताते चलें कि देहरादून जिला अस्पताल में निक्कू वार्ड शुरू किए जाने को लेकर पिछले महीने देहरादून जिला अधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी थी कि विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई के लिए नर्सिंग स्टाफ और बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जा चुकी है। उस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को लाने और ले जाने के लिए एक डेडिकेटेड वाहन की भी व्यवस्था कर दी थी। ऐसे में निक्कू वार्ड शुरू होने के बाद अब मरीजों को उसका बेहतर लाभ मिल पाएगा।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…